Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

आईसीसी प्लेयर रैंकिंग: टी-20 में तीसरे स्थान पर पहुंचीं स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 62 गेंदों में 112 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को 97 रनों से बड़ी जीत दिलाई। इस प्रदर्शन की बदौलत मंधाना ने टी20 रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाई है और अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

01 Jul 2025

आईसीसी प्लेयर रैंकिंग: टी-20 में तीसरे स्थान पर पहुंचीं स्मृति मंधाना

नई दिल्ली। भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार शतक लगाने के बाद आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में महत्वपूर्ण बढ़त मिली है। यह ताज़ा रैंकिंग मंगलवार को जारी की गई।

स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 62 गेंदों में 112 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को 97 रनों से बड़ी जीत दिलाई। इस प्रदर्शन की बदौलत मंधाना ने टी20 रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाई है और अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनसे आगे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज हैं। मंधाना के अब 771 रेटिंग अंक हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है।

इसी मैच में इंग्लैंड की तेज़ गेंदबाज़ लॉरेन बेल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए। इसके चलते वह दो स्थान ऊपर चढ़कर टी20 गेंदबाज़ी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

भारत की डेब्यूटेंट श्री चारणी, जिन्होंने अपने पहले ही मैच में चार विकेट लेकर इंग्लैंड को इस फॉर्मेट में अब तक की सबसे बड़ी हार झेलने पर मजबूर किया, ने भी रैंकिंग में एंट्री कर ली है। वह 450वें स्थान पर शामिल हुई हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शैफाली वर्मा को टी20 रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हरलीन देओल ने 23 गेंदों में 43 रन की तेजतर्रार पारी खेलने के बाद 86वें स्थान के साथ टी20 रैंकिंग में दोबारा प्रवेश किया है।

इंग्लैंड की कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट, जो अपनी टीम के लिए बल्लेबाज़ी में अकेली मजबूत कड़ी रहीं, ने 42 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। इसके चलते उन्हें 20 रेटिंग अंक हासिल हुए और अब वह 663 अंकों के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गई हैं। हालांकि वह रैंकिंग में नौवें स्थान पर बनी हुई हैं। वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना अब भी शीर्ष स्थान पर काबिज हैं, जबकि स्किवर-ब्रंट एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी प्लेयर रैंकिंग: टी-20 में तीसरे स्थान पर पहुंचीं स्मृ
स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 62 गेंदों में 112 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को 97 रनों से बड़ी जीत दिलाई। इस प्रदर्शन की बदौलत मंध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News